Varanasi News: दोस्तों ने ही की थी मोंटी की हत्या, शव को बक्से में बंद कर दो रात रखा था

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 09:06 PM IST

Varanasi Police: वाराणसी पुलिस ने हत्या की एक और गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मोंटी हत्याकांड में उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया है। मोंटी को अपने कमरे पर बुलाकर उसे मार डाला था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। वरीय पुलिस अधिकारी ने हत्याकांड के खुलासे की पुष्टि की है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार में पुलिस को लेकर सम्मान जागा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि, आरोपियों को अब कोर्ट से सजा दिलवाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 28 नवंबर को शराब पिलाकर की गई थी मोंटी की हत्या
  • गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल ईंट, ई-रिक्शा और 2500 रुपए बरामद
  • करौंदी स्थित क्षेत्र में नाले में फेंका था शव

Varanasi news: वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी एवं चाय-पान विक्रेता 40 वर्षीय मोंटी की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक उसके मोहल्ले के ही हैं और दोस्त हैं। डब्लू और पिंटू का मोंटी से छह महीने पहले विवाद हुआ था। उसी समय इन दोनों ने तय किया था कि, वह मोंटी को नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद साजिश के तहत 28 नवंबर की सुबह डब्लू से पिंटू ने कहा कि, तुम्हारी पत्नी अपने मायके गई हुई है। मैं भी अपनी पत्नी को मायके छोड़ दूंगा। इसके बाद तुम मोंटी को अपने कमरे पर लेकर आ जाना।

VARANASI NEWS

मोंटी के हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए मोंटी के दो दोस्त

रची गई साजिश के तहत दोनों ने पहले मोंटी को बुलाकर खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हुआ, तब ईंट से उसके चेहरे पर हमले किए। फिर शव को बोरे में भरकर एक बक्से में दो रात तक रखा। अगले दिन बोरे में भरकर करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के पास नाले में फेंक दिया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईंट, एक ई-रिक्शा और 2500 रुपए बरामद किए गए हैं।

End of Feed