Varanasi News: होली के रंगों में डूबी काशी, विदेशी पर्यटकों में भी दिखा Holi का जबरदस्त खुमार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2024, 01:58 PM IST

Varanasi Holi Celebration: वाराणसी में सुबह से लोग रंगों से होली खेलते और डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। काशी के लोगों के साथ ही विदेशी पर्यटकों पर भी होली का खुमार नजर आ रहा है।

Varanasi Holi Celebration: होली के पर्व की धूम देशभर में छाई हुई है। महादेव की नगरी काशी में भी होली का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा है। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली डीजे की धुन पर थिरकते दिखाई दी। काशी के घाटों पर भी होली का अद्भुत नजारा दिखाई दिया और लोग रंगों के त्यौहार का भरपूर जश्न मनाते नजर आए।

Varanasi Holi Celebration

वाराणसी में होली का खुमार (फोटो साभार - istock)

गोदौलिया चौराहे पर होली खेलते दिखे लोग

काशी के गोदौलिया चौराहे पर युवाओं की भीड़ सुबह से ही इकट्ठा होकर एक दूसरे पर रंग डालते और डीजे पर थिरकते नजर आए। काशीवासियों के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी होली के खुमार में सराबोर रहे।

End of Feed