Varanasi Green Field Express: नए साल में शुरू हो जाएगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम, यहां तक सफर होगा आसान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 02:12 PM IST

Varanasi News: नया साल कई नई सौगात लेकर आने वाले है। बहुप्रतीक्षित वाराणसी-कोलकाता ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य नए साल में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण को लेकर एनएचएआई ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जनवरी से शुरू होने की संभावना
  • राजा तालाब से बिहार की सीमा तक छह लेन सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू
  • आठ से अधिक भाग में बनने वाला है पूरा एक्सप्रेस-वे

Varanasi Green Field Express: वाराणसी वासियों को नए साल की सौगात मिल गई है। जनवरी से वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। भारत माला परियोजना के तहत यह एक्सप्रेस-वे बनवाया जाना है। इसके निर्माण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि यह टेंडर राजा तालाब से बिहार की सीमा तक बनाए जाने वाली छह लेन सड़क के निर्माण के लिए है। बता दें यह पूरा एक्सप्रेस-वे आठ भागों में बनाया जाना है। वाराणसी खंड के हिस्से में बिहार की सीमा तक 29 किलोमीटर सड़क बनवाई जानी है।

express way file photo

वाराणसी से कोलकाता तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनना है, जिसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।

संभावना जताई गई है कि कार्यकारी एजेंसी का चयन कर जनवरी में बांड बना लिया जाएगा। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद किसानों को उनकी अधिग्रहित जमीन के एवज में मुआवजा दिया जाएगा। वाराणसी खंड से संबंधित 29 किलोमीटर में सड़क का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, वाराणसी से कोलकाता के बीच इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 575 किलोमीटर होगी।

End of Feed