Varanasi: वाराणासी में बाबा काशी विश्वनाथ के समक्ष अग्नि को साक्षी मानकर पाणीग्रहण संस्कार का सपना देखने वालों के लिए ये खबर सुखद है। आगामी नूतन वर्ष में लोगों के लिए शादियों की बुकिंग आरंभ होगी। जिसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरातन रवायतों के मुताबिक, वैवाहिक और अन्य सनातनी मांगलिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे।
वाराणासी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल से जोड़े बंध सकेंगे परिणय सूत्र में
मंदिर न्यास के मुतबिक, इस तरह के इवेंट्स को लेकर राजधानी दिल्ली की एक इवेंट कंपनी को चुना गया है। बता दें कि, यह व्यवस्था इस वर्ष गत नवबंर महीने से आरंभ होनी थी। मगर किसी ने इसके लिए अप्लाई नहीं किया तो इसे वर्ष 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अब नए जीवन साथी के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर सनातनी लोग गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे। इसमें सबसे खास बात ये रहेगी कि, भारतीय वैदिक काल की पुरातन प्रथाओं के मुताबिक अनुष्ठान होंगे। जिसमें आयोजन को संपादित करवाने वाली इवेंट कंपनी के चयन के वक्त ये शर्तें रखी गई थीं।
