Varanasi City Bus: वाराणसी में अब सिटी बसों का मासिक पास बनवा सकेंगे लोग, इतने रुपए में महीने भर करेंगे सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 02:47 PM IST

Varanasi City Bus Monthly Ticket: वाराणसी में बस से सफर करने वाले यात्रियों को नई सुविधा मिलने जा रही है। अब सिटी बस के यात्री अपना मासिक पास बनवा सकेंगे। यानी अब उन्हें हर दिन टिकट नहीं कटवानी पड़ेगी। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ की परेशानी से राहत एवं समय की बचत होगी। इस सुविधा से सिटी बस के हजारों यात्रियों को राहत मिलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मासिक पास बनवाने के लिए देने होंगे 1368 रुपए
  • हर दिन 18-19 हजार लोग बस में करते हैं सफर
  • शहर में चलती हैं 50 ई-बस एवं 103 सिटी बसें

Varanasi News: अब वाराणसी में सिटी बसों का मासिक पास बनेगा। यात्री एक ही बार में अपने महीने भर की यात्रा का पास बनवा सकेंगे। परिवहन निगम बसों का मासिक पास जारी करेगा। यात्री को इसे बनवाने के लिए 1368 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अतिरिक्त दिव्यांगों के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। शहर में 50 ई-बस और 103 सिटी बसें चल रहीं हैं। इन बसों से हर दिन 18-19 हजार लोग सफर करते हैं।

varanasi bus (2)

वाराणसी परिवहन निगम की बस का बनेगा मासिक पास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दरअसल, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में परिवहन निगम के सिटी बोर्ड में बैठक हुई थी। इसमें यह निर्णय लिया गया कि अब सिटी बसों का मासिक पास जारी किया जाए। इस बारे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा का कहना है कि, मासिक पास के लिए कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोदौलिया और मिर्जामुराद में काउंटर खोले जाएंगे।

End of Feed