मुहर्रम के लिए खोला रास्ता, रामलीला में लिए बंद, काशी में सड़क पर उतरे राम, लक्ष्मण और सीता

लाटभैरव रामलीला के व्यास पंडित दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि लाटभैरव डॉट पुल के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते बैरिकेडिंग ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। हाल ही में मुहर्रम के जुलूस और बाबा लाटभैरव विवाहोत्सव के दौरान सेतु निगम ने बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोला था और आश्वासन दिया था कि रामलीला के बाद ही बैरियर लगाए जाएंगे।

वाराणसी : धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में उस समय अजीब हालत बन गए जब लाटभैरव इलाके में चल रही रामलीला का मंचन छोड़ राम, लक्ष्मण और सीता विरोध प्रदर्शन करने गए। रामलीला के पत्रों के विरोध की वजह है जिला प्रशासन का अड़ियल रवैया। दरअसल, 500 साल पुरानी लाटभैरव रामलीला पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार को लाटभैरव से सरैया मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण रास्ता बंद होने से रामलीला का मंचन अवरुद्ध हो गया। नाराज रामलीला प्रेमियों और समिति कार्यकर्ताओं के साथ बालस्वरूप राम, लक्ष्मण और सीता ने भी प्रतीकात्मक विरोध किया, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।

Varanasi Ramleela Protest Start

वाराणसी में रामलीला कलाकारों का विरोध प्रदर्शन

फ्लाईओवर निमार्ण के चलते बंद है रास्ता

लाटभैरव रामलीला के व्यास पंडित दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि लाटभैरव डॉट पुल के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते बैरिकेडिंग ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। हाल ही में मुहर्रम के जुलूस और बाबा लाटभैरव विवाहोत्सव के दौरान सेतु निगम ने बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोला था और आश्वासन दिया था कि रामलीला के बाद ही बैरियर लगाए जाएंगे। लेकिन, उत्सव समाप्त होते ही रास्ता फिर बंद कर दिया गया, जिससे रामलीला का मंचन रुक गया।

End of Feed