बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। छात्रा की मौत से आक्रोशित साथियों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया और नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। छात्राओं के समर्थन में दूसरे फैकल्टी के छात्र भी आ गए। आक्रोशित छात्रों को शांत कराने में लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
घटना के बाद महिला महा विद्यालय की छात्राएं आक्रोशित
हार्ट अटैक से छात्रा की मौत
बीएचयू से संबद्ध महिला महाविद्यालय के बीए सेकेंड ईयर की छात्रा प्राची सिंह स्वस्तिककुंज हॉस्टल में रहती थी। अंबेडकर नगर की रहने वाली प्राची हॉस्टल से निकलकर फैकल्टी जा रही थी, तभी बीच रास्ते वो अचानक गिर पड़ी। उसके सीने में तेज दर्द हो रहा था। आसपास मौजूद छात्राओं ने इसकी खबर टीचरों को दी। आनन फानन में प्राची को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्राची को हार्ट अटैक आया था।
एंबुलेंस आने में लग गया आधा घंटा
इस घटना के बाद महिला महा विद्यालय की छात्राएं आक्रोशित हो उठी। छात्राओं का आरोप है कि अगर समय रहते प्राची को इलाज मुहैया कराया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। छात्राओं के बीच घटना को लेकर गुस्से की वजह प्रशासनिक लापरवाही भी। कॉलेज के गेट पर धरना देने वाली छात्राओं का आरोप था कि ही प्राची जमीन पर गिरी वहां मौजूद प्रिंसिपल की सुरक्षा में तैनात प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जवानों ने मदद नहीं की। यही नहीं एंबुलेंस आने में भी आधे घंटे से ज्यादे का वक्त गया।
