School Closed in Varanasi, UP 2023: ठंड का कहर जारी, यूपी के इस जिले में 4 जनवरी तक स्कूल बंद का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 09:12 AM IST

School Closed in Varanasi, UP 2023: ठंड का कहर लगातार जारी है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में शीतलहर ने जनजीवन की कमर तोड़ रखी है। इसी को देखते हुए वाराणसी में स्कूल बंद का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, यहां के डीएम ने 4 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद की घोषणा की है।

School Closed in Varanasi, UP 2023: नया साल शुरू होते ही स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ठंड का कहर लगातार जारी है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में शीतलहर ने जनजीवन की कमर तोड़ रखी है। इसी को देखते हुए वाराणसी में स्कूल बंद का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, यहां के डीएम ने 4 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद की घोषणा की है।

up varanasi school closed due to winter wave

यूपी के इस जिले में 4 जनवरी तक स्कूल बंद का ऐलान

कड़ाके की ठंड को देखते हुए वाराणसी में 4 जनवरी तक 8वीं तक की कक्षाओं को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। बता दें, शीतलहर को देखते हुए स्कूल के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। वाराणसी जिले के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने साल के पहले दिन छुट्टियों का एलान कर सभी स्कूली छात्रों का जश्न दोगुना कर दिया। बता दें, डीएम का आदेश प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

End of Feed