Varanasi Holi Special Train Update: इस होली पर लोगों को आसानी से घर तक पहुंचाने के लिए रेल, रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। रेलवे द्वारा त्योहार स्पेशल दो जोड़ी और ट्रेनों का शिड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे के मुताबिक बनारस स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए एक जोड़ी ट्रेन परिचालित की जाएगी। ट्रेन नंबर 01467 चार मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन अगली शाम 4:05 बने बनारस स्टेशन पहुंचेगी। 5 मार्च की शाम 6:10 बजे बनारस स्टेशन से ट्रेन नंबर 01468 खुलेगी।
वाराणसी कैंट स्टेशन
मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता समेत कुछ बड़े शहरों से वाराणसी आने वाली ट्रेनें फुल हैं। जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं है। स्लीपर में लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में लोगों का ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अभी त्योहार स्पेशल ट्र्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
