Varanasi Holi Special Bus: होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। वाराणसी मंडल में 40 अतिरिक्त बसें परिचालित की जाएंगी। इन बसों का परिचालन वाराणसी से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर मार्ग पर किया जाएगा। दरअसल, इन रूट पर सभी बड़े त्योहारों में बसों की मांग बढ़ जाती है। इस वजह से इन रूटों पर वृहद स्तर पर बसों का परिचाीलन किया जाएगा। होली को ध्यान में रखकर रोडवेज ने 3 मार्च से 12 मार्च तक सभी कर्मियों का अवकाश निरस्त कर दिया है। अहम बात है कि यात्रियों को त्योहार पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने चालकों एवं परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि का भी इंतजाम किया है।
वाराणसी रोडवेज की बस की होली पर बढ़ेगी संख्या
इसके लिए 3 मार्च से 12 मार्च तक बिना अवकाश के बसों का परिचालन करने पर चालकों और परिचालकों को 2400 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम के मुताबिक यह व्यवस्था कार्यशाला पर लागू रहेगी। बता दें त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पूरे प्रदेश में 2065 अतिरिक्त बसों का परिचालन करने वाला है।
