ROB between Varanasi-Chandauli: वाराणसी से चंदौली का‌ सफर होगा और आसान, चंद्रा चौराहे पर बनेगा आर‌ओबी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 02:51 PM IST

ROB at Chandauli Chandra Chauraha: वाराणसी से चंदौली के बीच सफर अब आसान होने वाला है। इस मार्ग में एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। इससे लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के पास काफी देर तक रुकना नहीं पड़ेगा। न ही सड़क के दोनों ओर जाम लगेगा। आरओबी बनाने को लेकर डीपीआर बना ली गई है। इसके निर्माण पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। राजकीय सेतु निगम ने सर्वे के बाद डीपीआर बनाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रा चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर 150.96 करोड़ रुपए से बनेगा आरओबी
  • आरओबी की लंबाई होगी 800 मीटर
  • निर्माण पूरा होने के बाद सड़क हादसों में आएगी कमी

Varanasi News: वाराणसी और चंदौली के बीच का सफर सहज बनाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। यह आरओबी चंद्रा चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर 150.96 करोड़ रुपए से बनाया जाना है। यह 800 मीटर लंबा होगा। राजकीय सेतु निगम ने सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई है। चंद्रा चौराहे से बलुआ घाट मार्ग स्थित चौराहे के पास आरओबी बनने पर ट्रैफिक बेहद सुगम हो जाएगा। फिलहाल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वाहन सवारों एवं पैदल राहगीरों को परेशानी होती है।

varanasi rob construction file photo

वाराणसी-चंदौली के बीच बनेगा ऐसा आरओबी (सांकेतिक तस्वीर)

आरओबी बनने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर शासन को जल्द भेजा जाएगा। सेतु निगम सर्वे कर रेलवे बोर्ड, राजस्व और वन विभाग से आपत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) मांगा है। बता दें जिले में कई आरओबी हैं, जो 24 घंटे में 8-10 घंटे बंद रहते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है।

End of Feed