बरेली में 'I Love Mohammad' विवाद के बाद तनावपूर्ण हालात; काशी में I Love Mahadev के पोस्टर के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दृश्य

बरेली में "I Love Mohammad" विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच, हिंदू संगठनों ने विरोध स्वरूप शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बनाई है।

Varanasi News: "I Love Mohammad" को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक होता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में हालात तनावपूर्ण हो गए, जब भीड़ ने नियंत्रण खो दिया। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Police Tighten Security in Varanasi & other UP Cities Amid I Love Mohammad Controversy

आई लव मोहम्मद विवाद के बीच पुलिस ने वाराणसी और यूपी के अन्य शहरों में सुरक्षा बढ़ाई

धार्मिक नगरी वाराणसी में पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। खासकर काशी विश्वनाथ मंदिर और इसके आसपास के इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जमीन पर ही नहीं, ड्रोन के जरिए आसमान से भी निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और आईपीएस स्तर के अधिकारी लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

End of Feed