Varanasi-Katra Special Train: वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी-अहमदाबाद का ठहराव बढ़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:19 PM IST

Varanasi News: होली बाद लोगों का अपने-अपने कार्य स्थल पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार से ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं, वाराणसी और कटरा के बीच शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी स्टेशन से शाम 4:15 बजे रवाना होगी ट्रेन नंबर 04211
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9:30 बजे खुलेगी ट्रेन नंबर 04212
  • अप और डाउन में 14 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Varanasi Special Train Update: होली का जश्न मनाने के बाद लोग वाराणसी से अलग-अलग शहरों के लिए लौटने लगे हैं। गुरुवार को इन लोगों की संख्या कम रही, लेकिन शुक्रवार की सुबह से स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। 12 मार्च को वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वाराणसी स्टेशन से उक्त तिथियों की शाम 4:15 बजे ट्रेन नंबर 04211 रवाना होगी। यह ट्रेन अगली शाम 6:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। गुरुवार को भी यह ट्रेन रवाना हुई थी।

Varanasi Train

होली बाद वापसी के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसी तरह शुक्रवार की रात 9:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से ट्रेन नंबर 04212 रवाना होगी। यह ट्रेन अगली रात 11:35 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 मार्च को भी परिचालित की जाएगी। इन दोनों ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान में 14 स्टेशनों पर ठहराव है। इनमें उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना कैंट, अंबाला छावनी जंक्शन, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी जंक्शन शामिल हैं।

End of Feed