Varanasi News: दस लाख दीपों से जगमग होंगे गंगा के घाट, देव दीपावली की भव्य तैयारी शुरू, जानिए क्या होगा खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:42 PM IST

Dev Diwali Special: वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार और खास होने जा रही है। लाखों दीपक की रोशनी से सारे घाट जगमगाएंगे। सभी घाटों पर स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था होगी।

KEY HIGHLIGHTS
काशी में भव्य दीपावली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
गंगा के दोनों तटों को दस लाख दीयों से जगमग करने की तैयारी
लेजर शो के प्रदर्शन का होगा आयोजन

Dev Deepawali 2022: काशी में गिनती के दीयों की टिमटिमाहट के साथ शुरू हुआ देव दीपावली का उत्सव अब लोकल से ग्लोबल बन चुका है। आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का एहसास दिलाने वाली यहां की देव दीपावली को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में देशी- विदेशी पर्यटक आने लगे हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी के निर्देश पर इस साल भी काशी में भव्य तरीके से देव दीपावली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Dev deepawali

काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार होगी और भी खास। -फेसबुक

बता दें कि पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल देव दीपावली पर काशी में गंगा के दोनों तटों को दस लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हो जाने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज होने लगी है। विभाग को अब देव दीपावली पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के बनारस आने की उम्मीद है। सावन में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की भव्य तरीके से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

End of Feed