वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण; दुकानदारों को PWD का अल्टीमेटम, काशी विश्वनाथ मार्ग आसान बनाने की तैयारी

पूर्वांचल के प्रमुख थोक बाजार दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने दुकानदारों को नोटिस भेजकर 16 अक्टूबर तक अपने भवन से जुड़े कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय तक दस्तावेज न देने पर दुकानों को अवैध कब्जा मानकर ध्वस्त किया जाएगा, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया है।

Varanasi Dalmandi Road Widening: वाराणसी में पूर्वांचल के सबसे बड़े थोक बाजार, दालमंडी, में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने दुकानदारों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है और उन्हें 16 अक्टूबर तक अपनी दुकानों से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज पेश करने का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय तक दस्तावेज न देने पर पीडब्ल्यूडी उन दुकानों को अवैध कब्जा मानकर ध्वस्त कर सकती है। इस कार्रवाई के बाद दालमंडी के बाजार में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है।

Varanasi Dalmandi Road Widening

वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण

स्थानीय प्रशासन का बड़ा फैसला

काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत नई सड़क से चौक तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। दालमंडी की यह सड़क 600 मीटर लंबी है, और इसे 17 मीटर चौड़ा किया जाना है। इस अभियान के तहत दाल मंडी की 184 दुकानें और 6 मस्जिदें अधिग्रहण की जद में आ रही हैं। PWD की ओर से पहले ही दुकानों का चिन्हीकरण काम पूरा कर लिया गया है।

End of Feed