Varanasi Cruise: काशी से डिब्रूगढ़ तक 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा रिवर क्रूज, PM मोदी करेंगे लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 09:43 PM IST

Varanasi Cruise: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बांग्लादेश के जरिये असम के डिब्रूगढ़ तक 13 जनवरी को एक क्रूज जहाज चलेगा। कुल 3,200 किमी लंबी यह यात्रा दुनिया में अपनी तरह का पहला सफर होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में 100 से ज्यादा जलमार्गों का निर्माण हो रहा है। हमारा उद्देश्य आधुनिक क्रूज जहाजों को भारतीय नदियों में चलाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी से बांग्लादेश के जरिए असम में डिब्रूगढ़ तक 13 जनवरी को चलेगा क्रूज
  • 3,200 किमी लंबी यह यात्रा दुनिया में अपनी तरह का होगा पहला सफर
  • भारत में 100 से ज्यादा जलमार्गों का निर्माण

Varanasi Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर देशवासियों को बड़ी सौगात देंगे। संसदीय क्षेत्र और यूपी के वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक नदी में सबसे लंबी यात्रा करने वाले क्रूज जहाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। विदेशी पर्यटकों के साथ लग्जरी क्रूज 27 नदी प्रणालियों की करीब 3,200 किमी यात्रा करेगा। इसे पूरा करने में 50 दिन का समय लगेगा। इस दौरान यह भारत में गंगा-भागीरथी-हुगली, ब्रह्मपुत्र और पश्चिमी तट नहर समेत 27 नदियों का करीब 3,200 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करेगा।

Varanasi narendra modi

काशी से डिब्रूगढ़ तक 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा रिवर क्रूज

दुनिया में यह एक अनूठा क्रूज होगा। भारत में बढ़ते क्रूज पर्यटन का यह प्रतिबिंब होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से इसका फायदा उठाने का अनुरोध करता हूं।

End of Feed