Varanasi: इंटरनेशनल स्टेडियम में दिखेगी भगवान शिव की झलक, 23 सितंबर को PM मोदी रखेंगे आधारशिला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 05:50 PM IST

Varanasi International Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल के खेल प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। पीएम मोदी 23 सितंबर को स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। जिसमें क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना है। इस स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक दिखेगी।

Cricket Stadium In Varanasi: रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी। पूर्वांचल के खेल प्रेमियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देने 23 सितंबर को काशी आ रहे हैं। पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच अब बनारस में देखने को मिलेगा।

Varanasi International Cricket Stadium

वाराणसी में 451 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा।

451 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का निर्माण

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 451 करोड़ की लागत आएगी। इंटरनेशनल क्रिकेटर का आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा। स्टेडियम के शिलान्यास में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर व सुनील गावस्कर के आने की संभावना है। इस परियोजना में योगी सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि बीसीसीआई 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा।

End of Feed