PM मोदी के जन्मदिन के जश्न में डूबी काशी, कहीं मंत्रोचार तो कहीं मंगलगीत की गूंज

वाराणसी की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में अपने सांसद नरेंद्र मोदी को बधाई दी। आर्य महिला कॉलेज में महिला टीचरों ने मोदी के 11 साल के सफर को याद किया। बतौर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाए हैं उनकी तस्वीरों के साथ महिलाओं ने मोदी का जन्मदिन मनाया।

PM Narendra Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तमाम कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे अलग तस्वीर धर्म नगरी वाराणसी में नजर आई। जन्मदिन के एक दिन पहले से ही काशीवासी जश्न में डूबे नजर आए। कहीं मंत्रोचार किया गया तो कहीं लड्डुओं का भोग लगाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर अपने सांसद को जन्मदिन की बधाई दी।

PM Modi Birthday Celebration in Kashi

काशी में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा

महिला सशक्तिकरण की अनूठी तस्वीर

वाराणसी की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में अपने सांसद नरेंद्र मोदी को बधाई दी। आर्य महिला कॉलेज में महिला टीचरों ने मोदी के 11 साल के सफर को याद किया। बतौर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाए हैं, उनकी तस्वीरों के साथ महिलाओं ने मोदी का जन्मदिन मनाया। महिला टीचरों ने मोदी के दीर्घायु की कामना की। उनका कहना था कि चाहे सड़क से लेकर संसद तक मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का काम किया है। बात चाहे ट्रिपल तलाक की हो या इज्जत घर बनाने की। मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं के सपने को पूरा किया है। उनकी कोशिशें और उनके विजन का नतीजा है कि आज गांव-गांव ड्रोन दीदी नजर आ रही हैं।

End of Feed