Holi 2023 in BHU: प्रदर्शन के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मिली होली खेलने की इजाजत, लगाया था प्रतिबंध-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2023, 04:08 PM IST

Holi in banaras hinduu university:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होली का पर्व अब धूमधाम से मनाया जाएगा अभी यहां इसपर प्रतिबंध लगाने की खबर सामने आई थी जिसे अब वापस ले लिया गया है।

काशी की होली की बात ही अलग है, यहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया था जिसे लेकर भारी विरोध हो रहा था जिसके बाद अब विश्वविद्यालय BHU प्रशासन ने छात्रों को होली खेलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर रोक लगी थी। जिसको लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

गौर हो कि कि हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आदेश जारी कर कहा था कि विश्वविद्यालय परिसर में होली मनाए जाने और म्यूजिक बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा इस आदेश का सभी छात्र-छात्राएं और स्टाफ के लोग गंभीरता से पालन करें। इस सूचना के मुताबिक कहा गया था कि सभी निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास समन्वयक अपने छात्रों को इस सूचना की जानकारी दें छात्र और कर्मचारी विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करें और इसे भंग ना होने दें।

End of Feed