Varanasi Government Hospital: सरकारी अस्पतालों में अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, इस एप से ले सकते हैं टोकन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 05:55 PM IST

Varanasi News: वाराणसी के सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जा रहा है। यहां मरीजों एवं उनके परिजनों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई है। एप के माध्यम से टोकन कटेगा, जिससे लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ अस्पताल कर्मचारियों को राहत मिलेगी। स्मार्टफोन में एप को डाउनलोड करने के बाद टोकन बुकिंग का विकल्प मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल के ओपीडी में हर दिन आते हैं 1 हजार मरीज
  • सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्ची काटने के लिए लगती है लाइन
  • आभा एप की सहायता से हो रहा रजिस्ट्रेशन


Varanasi Government Hospital App: जिले के सरकारी अस्पताल में अब ओपीडी में इलाज हेतु टोकन के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। मरीज या उनके परिजन अपने मोबाइल में आभा एप डाउनलोड करेंगे। फिर क्यूआर कोड को स्कैन कर टोकन नंबर ले पाएंगे। हर दिन मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, जिला अस्पताल के ओपीडी में एक हजार मरीज आते हैं। पर्ची कटवाने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लंबी कतार लग जाती है। इस परेशान को देखते हुए अस्पतालों में आभा एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सेवा बहाल की गई है।

varanasi district hospital

वाराणसी जिला अस्पताल में बहाल हुई है सुविधा

अस्पताल प्रबंधक के मुताबिक प्ले स्टोर से आभा एप को डाउनलोड करने के बाद आधार कार्ड, मोबाइल नंबर दर्ज करना है। फिर उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे अंकित करने के बाद कुछ जानकारियां दर्ज करनी है। अस्पताल में ओपीडी काउंटर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर लेना है। इतना करने पर उस शख्स को टोकन नंबर मिल जाएगा। इस नंबर के आधार पर पर्च बनेगा।

End of Feed