Kushinagar News: कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से नवजात बच्चा गायब, परिवार ने नर्स पर लगाया आरोप

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड से एक दिन का नवजात बच्चा गायब होने से हड़कंप मच गया। नर्स ने बच्चे को सांस की दिक्कत बताकर उसे वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन अगली सुबह वह वॉर्ड से गायब था। परिवार ने स्टाफ नर्स पर बच्चे को जानबूझकर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर नर्सों और गार्डों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां अस्पताल से एक नवजात बच्चा जन्म के अगले दिन ही गायब हो गया। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिवार ने एक स्टाफ नर्स पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका है।

newborn

सांकेतिक फोटो (IANS)

नर्स ने कहा बच्चे को सांस लेने में दिक्कत

यह घटना कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की है जिसके SNCU (विशेष नवजात देखभाल इकाई) से एक दिन का नवजात बच्चा गायब हो गया। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार की पत्नी रीना ने मंगलवार शाम को बच्चे को जन्म दिया। एक नर्स ने शिशु के सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहकर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया। बुधवार सुबह, जब प्रदीप अपने बच्चे को देखने गए, तो रजिस्टर में नाम होने के बावजूद बच्चा वार्ड से गायब था।

End of Feed