नए साल में बनारस को मिलेंगे ये 2 प्रोजेक्ट, बदल जाएगी शहर की तस्वीर

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 27, 2022, 02:07 PM IST

Varanasi Urban Ropeway And Express way Project in Hindi: वाराणसी-कोलकाता एक्स्प्रेस-वे प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के सबसे प्रमुख हाई-वे प्रोजेक्ट में से एक है। नए साल में रोप-वे प्रोजेक्ट का भी शुरू करने की तैयारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैंट से गदौलिया की दूरी 17 मिनट में पूरी होगी।
  • बनारस से कोलकाता महज 6 घंटे में पहुंचेंगे।
  • 2023 में दोनों प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

Varanasi Urban Ropeway And Express way Project in Hindi: नए साल में बनारस के रहने वालों को दो नए इंफ्रास्ट्रक्ट प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत 6 लेन एक्सप्रेस-वे और देश का पहला अर्बन रोप-वे प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा। इन दो प्रोजेक्ट के जरिए जहां शहर में आन-जाना आसान होगा, बल्कि बनारस से कोलकाता तक 610 किलोमीटर का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा।

Varanasi Infrastruture Project

प्रतीकात्मक तस्वीर: नए साल में वाराणसी को बड़ी सौगात

क्या है वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट

वाराणसी-कोलकाता एक्स्प्रेस-वे प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के सबसे प्रमुख हाई-वे प्रोजेक्ट में से एक है। यह एक्सप्रेस-वे बनारस को कोलकाता से जोड़ेगा। जो कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे से बनारस से कोलकाता के बीच का सफर 12 घंटे घटकर 6 घंटे रह जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये आएगी। इसके लिए NHAI ने टेंडर जारी कर दिया है। और उम्मीद है कि नए साल में जनवरी और फरवरी में बनारस सेक्शन का काम शुरू हो जाएगा।

End of Feed