Varanasi Best Food: वाराणसी में इन व्यंजनों का जरूर लें स्वाद, जलेबी तो खाएं ही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 05:26 PM IST

Best Food Of Varanasi: वाराणसी जितना घूमने के लिए मशहूर है, उतना ही अपने व्यंजनों को लेकर प्रसिद्ध है। यहां के खान-पान के सभी दीवाने हैं। देश भर के लोगों के अलावा विदेशियों को यहां का खान-पान बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में आप भी इस गणतंत्र दिवस पर वाराणसी में हैं या वहां कुछ समय से रह रहे हैं तो उन व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविदास गेट के सामने 120 साल पुरानी है जलेबी की दुकान
  • वाराणसी जाएं तो यहां की लस्सी के पिए बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी
  • कुल्हड़ की चाय और बनारसी पान भी आपकी यात्रा को बनाएगा यादगार


Varanasi News: शहर में गणतंत्र दिवस के जश्न को आप यहां के प्रसिद्ध कचौड़ी-जलेबी से दोगुना कर सकते हैं। वाराणसी का कचौड़ी-जलेबी देश भर में फेमस हैं। शहर स्थित रविदास गेट के सामने एक दुकान की जलेबी बहुत फेमस है। यह दुकान 120 साल पुरानी है। यहां लोग अल सुबह से ही जलेबी के लिए लाइन लगाए रहते हैं। यहां का मलाई पुड़ी भी लोकप्रिय है। स्पेशल ऑर्डर पर यह बनाया जाता है।

varanasi jalebi

वाराणसी का प्रसिद्ध कचौड़ी-जलेबी

बनारसी लस्सी तो देश भर में चर्चित है। यहां घूमने आए विदेशी एक ग्लास लस्सी जरूर पीते हैं। शहर में कई फ्लेवर में लस्सी मिलती है। यह किफायती और स्वादिष्ट होता है। चटपटा खाने के शौकीन हैं तो टमाटर चाट जरूर खाएं। आपकी वाराणसी की यात्रा इसके बिना अधूरी रह जाएगी।

End of Feed