Kashi Mahotsav: गुजरात के रणोत्सव की तर्ज पर होगा काशी महोत्सव, जनवरी से मई तक होंगे कई आयोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 05:38 PM IST

Kashi mahotsav Update: विश्व प्रसिद्ध काशी से पर्यटकों के जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एक विशेष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पर्यटकों को यहां की कला एवं संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। महोत्सव इस माह से अगले चार माह तक चलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्यटकों को काशी के धर्म, कला एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए होंगे कार्यक्रम
  • पर्यटकों के टेंट सिटी पैकेज का किया गया विस्तार
  • 15 जनवरी से टेंट सिटी में ठहरेंगे पर्यटक

Varanasi News: गुजरात के कच्छ में आयोजित होने वाले रणोत्सव की तरह काशी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव इस महीने से मई तक चलेगा। इसमें कई तरह के आयोजन होंगे। गंगा नदी पार रेत पर बनी टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों को यहां के धर्म, कला, सभ्यता-संस्कृति से जोड़ा जाएगा। काशी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके मद्देनजर पर्यटकों का पैकेज बढ़ा दिया गया है। इस पैकेज में पूरे वाराणसी के धर्म, कला एवं साहित्य को समाहित करने की कोशिश की गई है।

Varanasi Tent city

वाराणसी टेंट सिटी में काशी महोत्सव का होगा आयोजन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दो रात और तीन दिन या इससे अधिक दिन का पैकेज लेने वाले पर्यटकों को सिटी टूर समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्यटकों की सुविधाओं का ख्याल टेंट सिटी को बसाने वाली कंपनियां भी रखेंगी। कंपनियों द्वारा मोटर बोटर की व्यवस्था की गई है।

End of Feed