भारत के 5 सबसे पुराने शहर, हजारों साल पुराना है अस्तित्व; क्या आपका शहर भी है शामिल

भारत को दुनिया की सभी संस्कृतियों की जननी कहा जाता है। यहां की संस्कृति, खान-पान, भेष-भूषा, रहन-सहन सब बहुत खास है। भारत की संस्कृति और सभ्यता पुराने समय से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर रही हैं। उन्हीं में शामिल हैं, भारती के कुछ शहर, जिनका इतिहास काफी पुराना और ऐतिहासिक रहा है।

India's Older Cities: भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। भारतीय सभ्यता सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसे दुनिया की सभी संस्कृतियों की जननी कहा जाता है। यहां की संस्कृति, खान-पान, भेष-भूषा, रहन-सहन सब बहुत खास है। भारत की संस्कृति और सभ्यता पुराने समय से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर रही हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के कई ऐसे शहर भी हैं, जिनका इतिहास एक या दो नहीं, बल्कि कई हजार साल पुराना है ? अगर नहीं, तो देर किस बात कि, चलिए आज हम आपको भारत के उन प्राचीन शहरों के नाम और उसके इतिहास से रूबरू कराते हैं।

india

भारत के प्राचीन शहर

वाराणसी

गंगा नदी के तट पर बसा वाराणसी, महादेव नगरी काशी दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है। यहां कुल 84 घाट हैं, जिनका अपना विशेष महत्व है। वाराणसी पहले से लेकर आज तक आर्य धर्म की जगह रहा है। यह शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र रहा है। काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर यहां के प्रमुख स्थान में हैं।

End of Feed