Varanasi News: नए साल के स्वागत में अब 10 दिन ही बचे हैं। 2023 के स्वागत के लिए वाराणसी में खूब तैयारियां चल रहीं हैं। यहां पर्यटन स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, गंगा नदी किनारे टेंट सिटी और क्रूज पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसको लेकर इन जगहों की बुकिंग चल रही है। ज्यादातर होटल, रेस्टोरेंट फुल भी हो गए हैं। वहीं, गंगा नदी की लहरों पर क्रूज और नाव से सैर करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। अगर, आप भी टिकट बुक करना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन में नावी एप डाउनलोड कर लें।
वाराणसी में चलने वाला अलकनंदा क्रूज तमाम सुविधाओं से है लैस
इस एप के माध्यम से आप नाव की बुकिंग कर सकेंगे। एप से जुड़े राकेश तिवारी के मुताबिक प्ले स्टोर में यह एप उपलब्ध है। इसे खोलने के बाद इसमें तिथि, समय और कौन सी नाव चाहिए, उसका चयन करना है। फिर ऑनलाइन पेमेंट करना है। भ्रमण की तिथि को नाविक सैलानी द्वारा बताई गई जगह से रिसीव कर लेंगे और गंगा नदी से शहर की खूबसूरती की सैर कराएंगे।
