Varanasi Holi: वाराणसी में दो दिन खेली जाएगी होली, कहीं रंग तो कहीं होगी फूलों की होली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 07:31 PM IST

Varanasi News: इस साल होली मनाने को लेकर वाराणसी में संदेह की स्थिति बनी हुई है। त्योहार को लेकर विद्वानों का अपना-अपना तर्क है। ऐसे में होलिका दहन भी अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। कुछ इलाकों में सोमवार एवं कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली मनाई जाएगी। ऐसे में दो दिन होली मनेगी। इस दिन विविध आयोजन भी होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दिन होंगे विविध आयोजन
  • कुछ इलाकों में सोमवार की आधी रात के बाद होगा होलिका दहन
  • कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की शाम को होगा होलिका दहन


Varanasi Two Day Holi: वाराणसी में इस साल दो दिन होली मनाएगी। जिले में दो दिन त्योहार मनेगा। शहर के कुछ इलाकों में सोमवार की आधी रात के बाद होलिका दहन होगा। कुछ हिस्सों में सात मार्च की शाम होलिका दहन किया जाएगा। दरअसल, वरुणा पार के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार की शाम को गोधूलि बेला में होलिका दहन होगा। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की शाम को होलिका दहन होगा। बुधवार को होली मनेगी।

varanasi holi

वाराणसी में होली खेल रहे लोग (फाइल फोटो)

होलिका दहन के दूसरे दिन चौसट्ठी देवी की यात्रा की परंपरा होने से शहरी इलाके में होली मंगलवार को मनाने की तैयारी है। उदया तिथि में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा का मान बुधवार को होने से शहर को छोड़कर आसपास के गांव एवं वरुणा पार के क्षेत्र में होली बनेगी।

End of Feed