काशी में सूख रही गंगा! भीषण गर्मी से घटा जलस्तर, घाटों पर दिखा रेत का टीला

वाराणसी में भीषण गर्मी के चलते गंगा का जलस्तर घटकर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जून में आमतौर पर गंगा की चौड़ाई 70-80 मीटर के करीब रहती थी, जो अब 30 से 35 मीटर तक रह गई है और घाटों पर भी रेत का टीला दिखने लगा है।

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर घट रहा है। गंगा का पानी अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जून के महीने में आमतौर पर गंगा की चौड़ाई 70 से 80 मीटर के आसपास रहती थी। लेकिन प्रदेशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण इस बार जून में गंगा की चौड़ाई सिमट कर लगभग आधी हो गई है। वर्तमान में गंगा की चौड़ाई 30 से 35 मीटर तक रह गई है।

varanasi

वाराणसी में घटा गंगा का जलस्तर (सांकेतिक फोटो)

पानी कम होने से घाट छोड़ रही गंगा

वाराणसी में भीषण गर्मी का प्रकोप पिछले करीब डेढ़ महीने से जारी है। ऐसे में गंगा नदी का जल हलक तक सूख गया है। यहां गंगा का जलस्तर इतना कम हो गया है कि पानी घाट से दूर पहुंच गया है। जिसके कारण गंगा के किनारे टूटी हुई नाव, बिखरे हुए कूड़ा और टूटे हुए बोल्डर साफ तौर पर देखने को मिल रहे हैं।

End of Feed