Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज 8 जनवरी को वाराणसी पहुंच जाएगा। कोहरे के कारण इसका परिचालन प्रभावित हुआ है। क्रूज को 6 जनवरी को ही वाराणसी पहुंच जाना था। क्रूज में 32 स्विस मेहमान सवार हैं। गुरुवार को यह क्रूज डोरीगंज सीमा में प्रवेश कर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जल परिवहन की सबसे लंबी एवं रोमांचकारी यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।
गंगा विसाल क्रूज, जिससे सफर करना आप जरूर चाहेंगे
यह क्रूज कोलकाता से विदेशी मेहमानों को सवार कर चला है। आठ जनवरी को रविदास घाट पर क्रूज रुकेगा। यहां मेहमानों का स्वागत होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन मेहमानों के वाराणसी प्रवास को लेकर विशेष व्यवस्था हुई है।
