Famous Temple to Visit in varanasi: बनारस का नाम सुनते ही गंगी नदी और घाटों का प्रतिबिंब आंखों के सामने छा जाता है। बनारस Varanasi की गलियों में आप शहर की संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती की चादर ओढ़े यह शहर लोगों का मनमोह लेता है। यहां धुंधली छवि और रहस्यमयी सी सुबह गंगा के हर तट पर एक अलग ही सुकून दे (Famous Temple Near Varanasi) जाती है। आंखों को भा जाने वाली यह सुंदर वादियां लोगों का मनमोह (Varanasi Temple Darshan) लेती हैं। सूर्य की लालिमा गंगा घाटों को गजब का सौंदर्य प्रदान करती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि, बनारस शिव जी के त्रिशूल पर विराजमान है। कहा जाता है कि बनारस में करीब 30 करोड़ देवी देवताओं का वास है। काशी को सनातन धाम भी कहा जाता है।
वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिर
इस शहर का इतिहास करीब हजारों वर्ष पुराना है। इस शहर ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कभी इसने अपनी अहमियत और पवित्रता पर आंच नहीं आने दी। बनारस के आसपास करीब सैकड़ो मंदिर हैं, जो अपनी भक्ति भाव से श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित (Famous Shiva Temple In Varanasi) करते हैं। मान्यता है कि, यहां महादेव साक्षात वास करते हैं। ऐसे में यदि नये साल पर आप बनारस के आसपास मंदिरों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इन मंदिरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां बनारस के आसपास के सभी प्रसिद्ध मंदिरों की लिस्ट दी गई है।
