काशी के गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, माथे पर टीका लगाना और गोत्र बताना जरूरी

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की इंट्री बैन करने की मुहिम तेज हो गई है। धर्मनगरी वाराणसी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की इंट्री बैन करने की मुहिम तेज हो गई है। धर्मनगरी वाराणसी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकने के लिए काशी में खास इंतजाम किए गए हैं। पंडाल के इंट्री प्वाइंट पर पूरी चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। लोगों के माथे पर टीका लगाया जा रहा है। उनका पहचान पत्र देखा जा रहा है। नाम, फोन नंबर के साथ गोत्र का पूरा विवरण देने के बाद ही पंडाल में अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।

garba

काशी के गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन

काशी के संतों ने की थी अपील

काशी के संतों ने अपीलंकी थी कि गर्भ पंडालों में गैर हिंदुओं और विधर्मियों को इंट्री ना दी जाए। पंडालों में जाने वालों की पहचान करने के बाद ही उन्हें अंदर दाखिल होने इजाजत दी जाए। इस अपील के बाद काशी के कई गरबा पंडालों में खास इंतजाम किए गए थे। नाटीइमली इलाके में गरबा पंडाल के प्रवेश द्वार पर आयोजन समिति से जुड़े लोग मुस्तैद दिखे। पंडाल में आने जाने वालों पर गहरी नजर रखी जा रही थी। लोगों को ना सिर्फ अपना नाम, फोन नंबर बल्कि गोत्र तक का विवरण पूछा जा रहा था।

End of Feed