Varanasi Zero Waste Management System: अप्रैल से कैंट स्टेशन पर सूखे कूड़े को किया जाएगा रि-साइकिल, बनेगी खाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 01:30 PM IST

Varanasi Zero Waste Management System Plant: वाराणसी में इस साल स्वच्छता को लेकर कई परियोजनाओं पर काम शुरू होना है। इसमें से एक परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके तहत कैंट स्टेशन पर जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्लांट को चालू किया जाना है। इसके लिए एमआरएफ प्लांट बनाया जा रहा है। बहुत जल्द यहां कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा और कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए बन रहा एमआरएफ प्लांट
  • एमआरएफ प्लांट में रिसाइकिल होगा सूखा कूड़ा
  • गीले कूड़े से बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद


Varanasi News: वाराणसी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अप्रैल से कैंट स्टेशन पर जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो रहा है। इसके लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट बनाया जा रहा है। इसमें सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाना है। प्लांट में गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। बता दें उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल का यह पहला प्लांट रहेगा। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के आगे मंडुवाडीह जाने वाले छोर पर पिलरों का निर्माण किया जा रहा है।

Varanasi recylcle

निस्तारण के लिए रखा कूड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

फिलहाल कैंट स्टेशन पर हर दिन 2.5 टन से 5 टन तक कचरा निकल रहा है। जो सेकंड एट्री के बाहर खाली जगह पर इकट्ठा होता है। इस जगह से नगर निगम द्वारा कूड़े का उठान किया जाता है। जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का शुरू होना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल होगी। इससे कैंट स्टेशन का माहौल बदलेगा।

End of Feed