Varanasi News: वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा बहाल होगी। यात्रियों को समर शिड्यूल से यह सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली से वाराणसी के बीच फ्लाइट के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसको लेकर विमान कंपनियों ने डीजीसीए को आवेदन दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह सेवाएं चालू हो जाएंगी।
वाराणसी एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट हो रही शुरू
विमान कंपनियों ने जी-20 को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इंडिगो एयरलाइन द्वारा काशी से इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। फ्लाइट संचालन की मंजूरी मिल चुकी है। वैसे अभी शिड्यूल नहीं जारी किया गया है। इन दोनों शहरों के बीच सीधी फ्लाइट होने से श्रद्धालुओं को काशी से महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी।
