काशी में इस साल कब मनाई जाएगी देव दीपावली? दूर हुई असमंजस, जानें तारीख

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 10:52 PM IST

Dev Diwali Date In Kashi: बनारस में देव दीपावली की तारीख को लेकर सारी असमंजस खत्म हो गई है। इस बार देव दीपावली 27 नवंबर, 2023 को मनाई जाएगी। काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है और काशी के मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

Varanasi News: काशी में देव दीपावली की तिथियों को लेकर जारी असमंजस अब दूर हो गई है। घाटों पर आरती कराने वाली संस्थाओं ने एकमत होते हुए 27 नवंबर को देव दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। आयोजनकों के अनुसार पचांग भेद के कारण इस साल 26 और 27 नवंबर को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा का जिक्र है। लेकिन परंपरा और इतिहास के अनुसार 27 नवंबर की तारीख उपयुक्त है।

Dev Diwali in Kashi

देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है।

देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है

वाराणसी में देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है और काशी के मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इतना ही नहीं तकरीबन 6 महीने से काशी के घाटों की इस दीपोत्सव को देखने के लिए सभी नावों और होटल को एडवांस में बुक करा लिया जाता है। ऐसे में इस बार मनाए जाने वाले देव दीपावली को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

End of Feed