Varanasi News Guidelines: वाराणसी में अब इन 3 जगहों पर भी होगी कोरोना जांच, जानें नाम

Varanasi Corona Update: वाराणसी में कोरोना सैंपल की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब तक कुछ जगहों पर ही जांच की जा रही थी, वहीं अन्य कुछ जगहों पर भी अब जांच होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही इन स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना सैंपल की जांच के लिए तमाम तैयारियां की जा रहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल और शास्त्री अस्पताल रामनगर में ही हो रही थी जांच
  • अब सात अन्य जगहों पर भी लोग करा सकेंगे कोरोना जांच
  • वाराणसी नगर निगम ने शुरू किया शहर में सैनिटाइजेशन का काम

Varanasi Covid New Guidelines & Rules in Hindi: अब वाराणसी में ईएसआईसी अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल, अनुमंडल के अस्पतालों और दुर्गाकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भी कोरोना जांच की जाएगी। इससे पहले जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल और शास्त्री अस्पताल रामनगर में ही कोरोना जांच की जा रही थी।

Varanasi corona test

वाराणसी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि, अब मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल भेलूपुर, ईएसआईसी अस्पताल पांडेयपुर और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गाकुंड में हर दिन कोरोना जांच की जाएगी।

End of Feed