Aadhar Making in Varanasi Hospital: वाराणसी में अब बच्चों का आधार कार्ड अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 04:50 PM IST

Varanasi Child Aadhar Centre: वाराणसी के लोगों को नए साल में बड़ी सौगात मिली है। अब जन्म के साथ ही बच्चों का आधार कार्ड बन जाएगा। वो भी उसी अस्पताल में, जहां बच्चा का जन्म होगा। इसके लिए जिले में 11 केंद्र चयनित किए गए हैं। यहां सरकार द्वारा तय शुल्क देकर लोग अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकेंगे। माता-पिता के आधार कार्ड मे ंजो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, वही नंबर बच्चे के आधार कार्ड में देना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल में ही बनेगा आधार कार्ड
  • 11 जगहों पर शुरू हुई आधारबद्ध जन्म पंजीकरण प्रक्रिया
  • निशुल्क बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

Varanasi News: अब जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। जन्म के साथ ही बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा। इस काम के लिए आधारबद्ध जन्म पंजीकरण प्रक्रिया 11 जगहों पर शुरू की गई है। इन जगहों पर लोग आधार कार्ड बनवा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि हरियाणा में लागू आधारबद्ध जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया वाराणसी समेत 56 आकांक्षीय जिले में शुरू हुई है।

varanasi cmo office

अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

सीएमओ का कहना है कि बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, मुख्यमंत्री द्वारा गोद ली गई सीएचसी हाथी बाजार समेत जिला महिला चिकित्सालय, एलबीएस चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी मिसिरपुर काशी विद्यापीठ, पीएचसी सेवापुरी, पीएचसी चिरईगांव, पीएचसी पिंडरा, पीएचसी बड़ागांव में जन्म लेने बच्चों का निशुल्क आधार कार्ड बनेगा।

End of Feed