Varanasi: बलिया में खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 08:54 PM IST

Accident In Ballia: बलिया में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से जीजा और साले की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बलिया में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले की मौत
  • करंट की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत
  • गुस्साए लोगों ने जाम लगाया, अधिकारियों ने समझाया

Ballia Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। बलिया जिले में जीजा-साले की मौत से कोहराम मच गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया। दरअसल, बलिया जनपद के खानपुर में शनिवार की सुबह शौच करने जा रहे जीजा-साले की खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीजा-साले के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Ballia

गुस्साए ग्रामीणों को समझाते हुए क्षेत्राक्षिकारी

वहीं, आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी जर्जर तारों को नहीं बदला जा रहा है, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्दी-सहतवार रोड पर खानपुर के पास जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

End of Feed