Best Places to visit in Varanasi: वाराणसी के इन पार्कों में जुटेंगे हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए

New Year Celebration in Varanasi Parks: वाराणसी में नए साल का जश्न मनाने के लिए कई जगह हैं। इनमें से कुछ जगहों पर अभी से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। बहुत से लोग ऑनलाइन टिकट भी बुक करा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा पार रेती पर घुड़सवारी और ऊंट की सवारी करते हैं लोग
  • घुड़सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए और ऊंट की सवारी के लिए 150 रुपए लगते हैं
  • नेहरू पार्क सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घूम सकते हैं

Varanasi best Park List: वाराणसी में धार्मिक स्थलों के अलावा कई ऐसी जगह हैं, जहां आप पहली जनवरी को मौज-मस्ती कर सकते हैं। शहर में गंगा नदी पार रेती पर काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाते हैं। यहां अभी से ही सुबह से देर शाम तक सैलानी घूम रहे हैं। रेती पर घोड़े और ऊंट की सवारी कर रहे हैं। ऊंट की सवारी करने के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपए शुल्क लगता है। घोड़े की आधा किलोमीटर की सवारी करने के लिए 50-100 रुपए किराया लगता है।

sarnath deer park

सारनाथ डियर पार्क में बड़ी संख्या में घूमने आते हैं सैलानी

शहर के नेहरू पार्क में भी वीकेंड और खास मौके पर काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यहां हर साल नए साल पर हजारों लोग पहुंचते हैं। यह क्रिसमस और नए साल पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। यह पार्क कैनेडी रोड वाराणसी छावनी के पास है।

End of Feed