Places to Visit in Varanasi: वाराणसी में चंद्रप्रभा अभयारण्य समेत इन जगहों पर जाएं, भूल जाएंगे अपने सभी दुख-दर्द

Best Places to Visit in Varanasi: इस नए साल पर वाराणसी जाने की योजना है तो मुख्य शहर तक ही खुद को सीमित नहीं रखें। वाराणसी मुख्य शहर के आसपास कई ऐसी जगह हैं, जहां बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी। इनमें प्राकृतिक और धार्मिक स्थल शामिल हैं। ट्रैकिंग स्पॉट एवं अभयारण्य भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी से 70 किलोमीटर दूर चंद्रप्रभा में वन्यजीव अभयारण्य है
  • वाराणसी मुख्यालय से ही 80 किलोमीटर की दूरी पर राजदारी है
  • विंध्याचल में माता दुर्गा का है प्राचीन मंदिर

Best Places to Visit in Varanasi: वाराणसी में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह हैं। इसके आसपास चंद्रप्रभा वन्य अभयारण्य है। यह वाराणसी से 70 किलोमीटर दूर है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में वन्यजीव अभयारण्य है। अभयारण्य नौगढ़ और चकिया के बीच है। यहां आप ऑटो या निजी वाहन चला सकते हैं। शनिवार, रविवार या अन्य छुट्टियों पर यहां पिकनिक मनाने वालों की भिड़ उमड़ती है।

chandrprabha

चंद्रप्रभा वन्य अभयारण्य छुट्‌टियां बीताने के लिए है प्रसिद्ध जगह

वाराणसी के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल राजदारी है। यहां भी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है। इस जगह सुंदर झरने हैं। पिकनिक मनाने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है।

End of Feed