साड़ी के लिए फेमस हैं ये शहर, दुनिया में नहीं है मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 07:21 PM IST

Best and Famous Place For Saree: बनारसी साड़ी का नाम लेते ही एक भरोसा आ जाता है। और इसी का असर है कि हर महिला और लड़की बनारसी साड़ी खरीदना चाहती है। इसी तरह सूरत साड़ियों का खास हब है। यहां की साड़ियां अपनी कीमतों और क्वॉलिटी के लिए पूरी दुनिया में फेसम है।

Best and Famous Place to Buy Saree in Varanasi: भारत में तेजी से साड़ी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। नए डिजाइन और ग्लैमरस लुक ने इसका क्रेज युवाओं में बढ़ा दिया है। देश में 6-7 शहर ऐसे हैं, जहां की साड़िया पूरी दुनिया भर में फेमस हैं। इसमें बनारस, सूरत, कोटा, मैसूर, हैदराबाद, असम की साड़ियों को खास पहचान है। और इसी का असर है भारत में 2025 तक साड़ी कारोबार 600 अरब रुपये को भी पार कर सकता है। और इसमें अगल लहंगा, गाउन आदि को भी शामिल कर दिया जाय तो कारोबार 800 अरब रुपये को पार कर जाएगा।

saree

साड़ी का बढ़ता क्रेज

बनारसी साड़ी की खास पहचान

बनारसी साड़ी का नाम लेते ही एक भरोसा आ जाता है। और इसी का असर है कि हर महिला और लड़की बनारसी साड़ी खरीदना चाहती है। बनारसी साड़ी के विकास में मुगलों के दौर का भी टच है, जो इसकी कलाकारी को और खूबसूरत बनाता है। एक समय इसे केवल हाथों से बनाया जाता था। लेकिन अब यह पावरलूम के जरिए भी बनाई जाती है। कई बनारसी साड़ियों में सोना और चांदी की धागों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed