Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या से काशी आएगी अखंड ज्योति, राम नगरी के लिए रवाना हुई मुस्लिम महिलाएं

अयोध्या से अखंड राम ज्योति लाने के लिए मुस्लिम महिलाओं का दल वाराणसी से निकल गया है। ये मुस्लिम महिलाएं भगवान राम की कई सालों से भक्ति कर रही हैं। रविवार को ये काशी वापस लौटेंगी।

Varanasi News: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने वाला है। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अयोध्या से राम नाम की अखंड ज्योति को प्रज्वल्लित कर वाराणसी लाया जाएगा। खास बात ये है कि इसे मुस्लिम महिलाएं अयोध्या से काशी लेकर आएंगी। इसके लिए आज मुस्लिम महिलाओं का दल अयोध्या के लिए रवाना हो गया है।

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

राम भक्त हैं ये मुस्लिम महिलाएं

वाराणसी से दो महिलाएं डॉ. नाजनीन अंसारी और डॉ. नजमा परवीन कुछ अन्य मुस्लिम महिलाओं के साथ अयोध्या से अखंड ज्योति लाने के लिए निकली है। ये मुस्लिम महिलाएं कई सालों से श्रीराम की भक्त हैं। नाजनीन मुस्लिम महिला मंच की नेशनल सदस्य हैं और नजमा भारतीय आवाम पार्टी की नेशनल सदस्य हैं। जब ये महिलाएं राम ज्योति को लेकर काशी वापस आएंगी, तो 22 जनवरी को इस अखंड ज्योति से ही दीप जलाकर वाराणसी से ही प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में शामिल होंगी।

End of Feed