Varanasi Elevated Road: वाराणसी को मिली एक और एलिवेटेड रोड की सौगात, जानें कहां से कहां तक होगा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 10:01 PM IST

Varanasi New Elevated Road Construction: नए साल में वाराणसी को जाम मुक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई गईं हैं। इन योजनाओं की डीपीआर भी बन रही है। कुछ की डीपीआर बन चुकी है। इसी दिशा में अब शहर में इमिलिया घाट से सरायमोहाना तक एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। एलिवेटेड रोड बनने से लोगों को इस रूट पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही ईंधन पर उनका खर्च कम हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1617.32 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा एलिवेटेड
  • सेतु निगम ने मंडलायुक्त को भेजी डीपीआर
  • 16.75 किलोमीटर लंबा बनेगा एलिवेटेड रोड


Varanasi News: वाराणसी में हाल के वर्षों में वाहनों की संख्या काफी बढ़ी है। इससे शहर के लगभग सभी मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको देखते हुए राजकीय सेतु निगम ने वरुणा नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया है। सेतु निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर मंडल आयुक्त को भेज दिया है। डीपीआर में बताया गया है कि एलिवेटेड रोड बनाने में 1617.32 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

varanasi elevated road

वाराणसी में ऐसा बनेगा एलिवेटेड रोड (सांकेतिक तस्वीर)

यह एलिवेटेड रोड 16.76 किलोमीटर लंबा होगा।

End of Feed