Mirzapur Accident News: मिर्जापुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। जहां वाराणसी से सोनभद्र जा रही एम्बुलेंस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इस हादसे के बाद एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है
फाइल फोटो
गर्भवती महिला को ले जा रही थी एंबुलेंस
यह हादसा अहरौरा ताना क्षेत्र के हनुमान घाटी इलाके में हुआ। एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को सोनभद्र से वाराणसी लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक गिट्टी लदे ट्रक ने एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह एंबुलेंस पर पलट गया। जिस कारण एंबुलेंस गिट्टी में दब गई। इस घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गिट्टी के मलबे को हटवाया। जिसके बाद सभी दबे लोगों को निकाला गया। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई और एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में मृतकों की पहचान एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती कन्हरा ओबरा, उसकी मा मालती देवी जुगेल, सूरज बली कन्हरा ओबरा और एंबुलेंस सहायक रामू के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दो घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच की कर रही है।
