वाराणसी

Bhadohi News: ट्रक और बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

शनिवार रात भदोही के सियरहां नई बस्ती के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की इस भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

Image

भदोही सड़क हादसे में दो की मौत

Photo : Times Now Digital

Bhadohi Accident: भदोही में शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सियरहां नई बस्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक से भिड़ गई। मौके से ट्रक का ड्राइवर और खलासी भाग गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

शहर कोतवाली क्षेत्र के भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर सियरहां नई बस्ती के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। शनिवार रात के करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने रविवार को इस दुर्घटना की जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा शनिवार रात 10 बजे शहर कोतवाली इलाके में सियरहा नई बस्ती के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस बीच पीछे से आ रही एक और मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान उमेश यादव (24) और करन कन्नौजिया (28) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में समरजीत (22), यश राज (20), रणजीत (28) और राम अधार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की हालत गंभीर

घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से आधी रात को चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी वाहन को छोड़कर फरार हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article