Azamgarh: श्रद्धालुओं से भरी वैन की ट्रॉली से टक्कर, एक महिला की मौत और 22 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Azamgarh Accident News: आजमगढ़ में गुरु गोविंद साहिब मेले से 24 लोग वैन में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कंधरापुर कस्बे के पास वैन की टक्कर गन्ने से लदी ट्रॉली से हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आज तड़के सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जहां 24 सवारियों से भरी वैन की एक ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की कर रही है।

Accident (1)

आजमगढ़ में रोड एक्सीडेंट

गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे लोग

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे। तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed