वाराणसी

Sonbhadra में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

Sonbhadra Road Accident: सोनभद्र में कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर रविवार शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों की उम्र करीब 20 साल थी और तीनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

Image

सोनभद्र में रोड एक्सीडेंट

Sonbhadra Road Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों की उम्र 20 साल

यह घटना सोनभद्र के कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर हुआ। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना हई। इस दौरान तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की उम्र करीब बीस साल थी।

तीन युवक ने नहीं पहना था हेलमेट

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने बताया, ‘‘बिलरुआ गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article