Varanasi: काशी के घाटों पर दिखा आस्था और देशभक्ति का संगम, वीर योद्धाओं की याद में जलेंगे आकाश दीप

1999 कारगिल युद्ध विजय से दशाश्वमेध घाट पर हर साल कार्तिक माह में अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाश दीप जलाया जाता है।

काशी के गंगा घाटों पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुद संगम देखने को मिला। देश की आन बान शान के लिए मर मिटने वाले वीर योद्धाओं की याद में दशाश्वमेध घाट पर आकाश दीप जलाए गए। अगले एक महीने तक घाटों पर आकाश दीप जलते रहेंगे।1999 कारगिल युद्ध विजय से दशाश्वमेध घाट पर हर साल कार्तिक माह में अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाश दीप जलाया जाता है।

Varanasi sky lamps

एक महीने तक घाटों पर आकाश दीप जलते रहेंगे

वक्त के साथ ये संकल्प और विस्तार ले रहा है। घाट पर आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि का ओर से भारत के अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में कार्तिक मास आकाशदीप जलाया जाता हैं। आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित आकाश दीप कार्यक्रम का समापन देव दीपावली के दिन होता है। इस मौके पर अमरवीर योद्धाओं को ‘‘भगीरथ शौर्य सम्मान‘‘ से सम्मानित भी किया जाता है।

End of Feed