9 घंटे में काशी से दिल्ली...Varanasi-Delhi Sleeper Vande Bharat ने भरी रफ्तार; क्या है टाइमिंग और स्टॉप

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात में 8 बजकर 50 मिनट पर बनारस से खुलकर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से राणसी, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के यात्रियों को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश को रेलवे की एक और बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से हरी झंडी रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच रात के सफर को पहले से ज्यादा तेज और आरामदायक होगा। वैष्णव ने कहा कि यह 'वंदे भारत स्लीपर' एक आधुनिक ट्रेन है जो बनारस और दिल्ली को जोड़ती है। यह हमारे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए परिवहन का एक बेहतरीन साधन साबित होगी। इस ट्रेन को अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

Varanasi-Delhi Sleeper Vande Bharat Flagged Off

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर

इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन इन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। यानी सिर्फ वाराणसी ही नहीं, बल्कि यूपी के कई बड़े शहर सीधे इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन से जुड़ेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक विकल्प बन सकती है।

End of Feed