ये कैसी मर्यादा...गंगा के बीच बैठकर की गई इफ्तार पार्टी, उड़ाया नॉन वेज, वाराणसी में 14 गिरफ्तार

Varanasi Iftar Party Ganga: वाराणसी में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसमें ये लोग गंगा नदी में एक नाव पर इफ्तार पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मांसाहारी भोजन किया और उसका बचा हुआ हिस्सा नदी में ही फेंक दिया। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने, प्रदूषण फैलाने और सार्वजनिक उपद्रव से संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की है।

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी के बीच एक नाव पर कई सारे लड़कों ने इफ्तार पार्टी की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में लोगों पर नदी में मांसाहारी भोजन करने और खाने के बचे हुए हिस्से को पवित्र जल में फेंकने का आरोप लगाया गया है। इन हरकतों से इस पवित्र शहर में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

गंगा के बीच बैठकर की गई इफ्तार पार्टी, उड़ाया नॉन वेज, वाराणसी में 14 गिरफ्तार

गंगा के बीच बैठकर की गई इफ्तार पार्टी, उड़ाया नॉन वेज, वाराणसी में 14 गिरफ्तार

इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो क्लिप में, सूर्यास्त के समय एक छोटी नाव पर कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जो चिकन बिरयानी और अन्य चीजें खा रहे हैं।

End of Feed