Supreme Court के आदेश पर बनी SIT की जांच पर Vantara का बयान, 'जांच में पूरा सहयोग करेंगे'

वंतारा सेंटर ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT जांच में पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है। संस्था का कहना है कि वह पारदर्शिता और कानून के पालन के प्रति प्रतिबद्ध है तथा पशु कल्याण को सर्वोपरि रखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कल ही हाथियों की अवैध प्राप्ति समेत गंभीर आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में SIT बनाई है।

गुजरात के जामनगर स्थित ग्रीन जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर 'Vantara' ने आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बयानी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद वंतारा की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया गया है। वंतारा ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से कानून का पालन करते हुए जांच में हर संभव मदद करेगा

Vantara

वंतारा ने जांच में पूरे सहयोग की बात कही (Photo - https://vantarajamnagar.in/)

वंतारा ने क्या कहा?

वंतारा ने अपने बयान में कहा, 'हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सर्वोच्च सम्मान करते हैं। वंतारा पारदर्शिता, करुणा और कानून के अनुपालन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा मिशन हमेशा से ही पशुओं के बचाव, पुनर्वास और देखभाल पर केंद्रित रहा है और आगे भी रहेगा। हम एसआईटी के साथ पूरी तरह से सहयोग करेंगे और पशु कल्याण को अपने हर प्रयास के केंद्र में रखेंगे।'

End of Feed